वन विभाग ने हाइवा जब्त किया

कबरा में वन विभाग ने वनभूमि को क्षति पहुंचाकर मिट्टी ढुलाई करते हाइवा को जब्त किया है. वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति पकाश पन्ना ने बताया कि मिट्टी की ढुलाई को लेकर लगभग आधा किलोमीटर लंबी व 20 फीट चौड़ी वनभूमि और संपदा को क्षतिग्रस्त कर कच्ची सड़क का निर्माण कर परिवहन की किया जा रहा था.
टंडवा. कबरा में वन विभाग ने वनभूमि को क्षति पहुंचाकर मिट्टी ढुलाई करते हाइवा को जब्त किया है. वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी मुक्ति पकाश पन्ना ने बताया कि मिट्टी की ढुलाई को लेकर लगभग आधा किलोमीटर लंबी व 20 फीट चौड़ी वनभूमि और संपदा को क्षतिग्रस्त कर कच्ची सड़क का निर्माण कर परिवहन की किया जा रहा था. हाइवा (जेएच 01 ईवाई 0514) को अवैध तरीके से वनभूमि का उपयोग करते पकड़ा गया. जानकारी के अनुसार चतरा दक्षिणी वन प्रमंडल के टंडवा वन प्रक्षेत्र अंतर्गत मिश्रौल बीट में शिवपुर कठौतिया रेल लाइन निर्माण में लगे रॉयल इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा जंगल को क्षति पहुंचाते हुए अवैध तरीके से वनभूमि का उपयोग किया जा रहा था. इसे लेकर विभाग के छापामारी कर हाइवा को जब्त कर लिया. छापामारी दल में मिश्रौल बीट के वनरक्षी शत्रुघ्न चौबे, वनरक्षी सुनील कुमार उरांव, मनोज कुमार दास, सुनील उरांव, सत्यनारायण रविदास, निर्मल मुंडा, महेश कुमार शामित है.
घायल नीलगाय का वन विभाग ने कराया इलाज
प्रतापपुर. प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित नावाडीह गांव में घायलावस्था में नीलगाय मिली. इसकी सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी नावाडीह पहुंचे. पशु चिकित्सा पदाधिकारी सौरभ कुमार ने घायल नीलगाय का प्राथमिकी इलाज किया. वनरक्षी नीरज कुमार ने बताया कि किसी वाहन के धक्के से नीलगाय घायल हो गयी थी. इलाज के बाद उसे नावाडीह में सुरक्षित रखा गया है. इस अवसर पर वनकर्मी अरुण कुमार, अजय कुमार, स्वेता सिन्हा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










