27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिमरिया गिद्धौर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर राजाटांड़ से कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते से 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से ब्राउन शुगर के अलावा तीन बाइक व छह मोबाइल जब्त किया गया. गिरफ्तार तस्करों में सिमरिया थाना क्षेत्र के पुंडरा गांव निवासी सक्षम कुमार पांडेय उर्फ बादशाह (पिता संजय पांडेय), राजा बाबु उर्फ राजा (पिता महेंद्र प्रसाद), सोहरकला गांव निवासी दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार (पिता शंभू साव), टंडवा थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ गांव निवासी मो शाहबाज उर्फ मोनू (पिता मो कलीम) व गिद्धौर थाना क्षेत्र के गिद्धौर गांव निवासी सुनील कुमार (पिता महेंद्र दांगी) शामिल है. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि संध्या गश्ती के क्रम में उक्त सुनसान रास्ते में पाच लोग बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे और इधर उधर देख रहे थे. संदिग्ध प्रतीत होने पर गश्ती दल वहां पहुंची, पुलिस को देख सभी भागने लगे. जवानों ने पीछा कर सभी को खदेड़ कर पकड़े और तलाशी के दौरान ब्राउन शुगर जब्त किया. सभी लोग ब्राउन शुगर पीने-पीलाने का काम करता है. इस संबंध में गिद्धौर थाना कांड संख्या 53/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार दिनेश व सुनील का आपराधिक इतिहास रहा है. दिनेश के खिलाफ मयूरहंड, टंडवा, सिमरिया, भुरकुंडा, चौपारण थाना में आर्म्स एक्ट, पोक्सो एक्ट, चोरी समेत अन्य से संबंधित छह मामले दर्ज है. वहीं सुनील के खिलाफ गिद्धौर, सिमरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट व आइटी एक्ट से संबंधित चार मामले दर्ज है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, एएसआई महेंद्र ठाकुर समेत एसपी कार्यालय तकनीकी शाखा व कई जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola