घर में लगी आग, बाइक समेत कई सामान जल कर नष्ट

Updated:
विज्ञापन
घर में लगी आग, बाइक समेत कई सामान जल कर नष्ट

प्रभावित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

कुंदा. थाना क्षेत्र के बुटकुइया गांव में योगेंद्र गंझू के खपरैल घर में आग लग गयी. इस घटना में घर में रखी बाइक, नकद, राशन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गये. प्रभावित परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है. भुक्तभोगी ने बताया कि परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे, तभी अचानक घर में आग धधक उठी. जब तक आग बुझायी जाती, तब तक सभी सामान जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उन्हें शक है कि किसी ने जान बुझ कर आग लगायी है.

आम्रपाली में सुरक्षा अभियान का आयोजन

टंडवा. आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के सुरक्षा विभाग द्वारा अग्निशमन पर आधारित सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया. सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षा विभाग द्वारा एनसीसी कॉन्ट्रैक्टुअल कैंप में अग्निशमन का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया. प्रतिभागियों को अग्निशामक यंत्रों के संचालन की विधि व आपात स्थिति में उनके उपयोग के बारे में बताया गया. कार्यक्रम का आयोजन संजीव कुमार के मार्गदर्शन में किया गया. संचालन व प्रदर्शन क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, सुरक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र सैनी, वर्कमैन इंस्पेक्टर विनाश वर्मा ने किया. जीएम संजीव कुमार ने बताया कि सुरक्षा अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों व प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola