श्री महेश एकेडमी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

एकेडमी के सभी 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
डोमचांच. जैक बोर्ड द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणम में श्री महेश एकेडमी, डोमचांच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया़ एकेडमी के सभी 28 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. 10 विद्यार्थियों ने 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया है. एकेडमी के टॉप टेन विद्यार्थियों में कुसुम गोस्वामी (90%), रौशन कुमार (85.8%), जसमीन कुमारी (85.4%), विकास कुमार (84.8%), तमन्ना खातून (83.6%), कमर हसन (83.6%), ओवैस रजा (82.6%), शमीम अंसारी (81.8%), साहिल अमन अंसारी (80.8%) और सोनम कुमारी (80.4%) शामिल हैं. विद्यार्थियों को एकेडमी के निदेशक सुनील कुमार सिन्हा, प्राचार्या रीना दाराद, मोहनलाल पांडेय, मुकुल कुमार, नकुल पांडेय, संजय कुमार, रौशन कुमार, शुभम कुमार सिंह सौरव कुमार ने बधाई दी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




