ePaper

छात्रहित में हर कमी होगी दूर : कुलपति

Updated at : 18 Sep 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रहित में हर कमी होगी दूर : कुलपति

विनोबा भावे विवि का स्थापना दिवस बुधवार को विवेकानंद सभागार में धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विवि का 34वां स्थापना दिवस बुधवार को विवेकानंद सभागार में धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ गुरदीप सिंह और इंडिया हैबिटेट सेंटर नयी दिल्ली के निदेशक केजी सुरेश थे. कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा, अतिथियों और संकायाध्यक्षों ने संत विनोबा भावे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि विवि व कॉलेजों में शिक्षक और कर्मचारियों की कमी है, सहयोगियों की भी कमी है, फिर भी कुलगुरु होने के नाते भरोसा रखें. शिक्षकों व विद्यार्थियों को हर मामले में न्याय मिलेगा. समस्याओं का समाधान मिलजुल कर किया जायेगा. वर्षों से बंद महिला छात्रावास को चालू कर दिया गया है और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर योजनाबद्ध कार्य चल रहे हैं. मुख्य अतिथि केजी सुरेश ने कहा कि विवि को समाज का विश्वास जीतना चाहिए. ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे विवि ट्रस्ट से संचालित होते हैं और लोगों का विश्वास ही उन्हें मजबूती प्रदान करता है. विश्वसनीयता स्थापित होने पर समाज हर तरह से सहयोग देने को तत्पर रहता है. पूर्व कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने कहा कि विभावि के विकास को देखकर लगता है कि जो धरोहर उन्होंने छोड़ी थी, वह आज फल-फूल रही है. अपने कार्यकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि उस समय सत्र विलंब से चल रहा था, जिसे अद्यतन किया गया और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कर विवि का नाम रोशन किया गया. संचालन पुष्कर कुमार ने किया. समारोह में डॉ एचएन सिन्हा, डॉ मिथलेश कुमार सिंह, डॉ विनोद रंजन, डॉ सुकल्याण मोइत्रा, डॉ इएन सिद्दीकी, डॉ अनवर मल्लिक, डॉ मंजुला सांगा, डॉ कमला प्रसाद, पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, डॉ ललिता राणा समेत विवि पदाधिकारी, शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्राचार्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे. कुलसचिव ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन कुलसचिव डॉ सादिक रज्जाक ने सत्र 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विवि में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की भारी कमी है, पढ़ाई मुख्य रूप से अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रही है. प्रोफेसर रैंक में केवल एक शिक्षक हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के अंत में विवि को पीएम उषा के मेरु के तहत 99.79 करोड़ रुपये मिले, झारखंड-बिहार का यह एकमात्र चयनित विवि था. इस राशि से शोध केंद्र भवन का निर्माण हो चुका है और 1.69 एकड़ भूमि पर चहारदीवारी बन रही है. विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र और एडमिट कार्ड सहित कई कार्य ऑनलाइन हो रहे हैं. सेंटर फॉर ट्राइबल स्टडीज का भवन भी तैयार है, जहां जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई शुरू होगी. उन्होंने कहा कि एनइपी के तहत 2022 से स्नातक और 2026 से स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी. पाठ्यक्रम संशोधन पूरा कर लिया गया है. आधारभूत संरचना, सोलर ऊर्जा, निःशक्तों हेतु ई-रिक्शा, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, सामर्थ्य पोर्टल, वाई-फाई कैंपस और रक्तदान शिविर जैसी उपलब्धियां हैं. साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति और प्रोन्नति सरकार से लंबित है. 46 सेवानिवृत्त शिक्षकों-कर्मचारियों को सम्मान पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए 46 शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों को मुख्य अतिथि, कुलपति और संकायाध्यक्ष ने शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. इनमें डॉ अखिलेश पाठक, डॉ एकेएस चौधरी, डॉ जय गोविंद प्रसाद, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, स्व. नइमुद्दीन, डॉ सुनील कुमार, डॉ अजय कुमार सिन्हा, डॉ अमिताभ सामंता, बासुदेव प्रसाद, डॉ वाई जग्गी, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, किशुन महतो, डॉ आरएन पांडेय, डॉ आरएस रॉय, डॉ दीपक कुमार, डॉ जनार्दन झा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अशोक कुमार मंडल, बासुदेव यादव, विनोद कुंवर वर्मा, सूर्यकांत गांगुली, उमेश प्रताप सिंह, सिधेश मोहन प्रसाद, कृष्णकांत तिवारी, पीटर लकड़ा, आफताब आलम, यमुना देवी, मनोज कुमार धान, प्रभात कुमार, कामेश्वर ठाकुर, दशरथ महतो, सरयू महतो, लालो साव, अर्जुन मंडल, बसंत कुमार सिंह, विंदेश्वरी सिंह, डीके श्रीवास्तव और किशोर कुमार सिन्हा शामिल हैं. युवा महोत्सव में विजेता विद्यार्थी सम्मानित समारोह में 38वें अंतर विवि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इसमें राजकुमार बक्शी को 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. अन्य विजेताओं में रोहित सिंह गौतम, शिवानी पांडेय, गुलशन कुमार मिश्रा, मनीषा कुमारी, जनक कुमार, आदर्श कुमार, सोनी कच्छप, दीपिका सोरेन, दीपिका तिग्गा, छाया दास, विक्की कुमार सोनी और दीक्षा कुमारी का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola