हाथियों ने 12 एकड़ में लगी फसल नष्ट किया

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
हाथियों ने 12 एकड़ में लगी फसल नष्ट किया

हाथियो के झुंड ने शनिवार रात जांगी पंचायत अंतर्गत जरही के गुरवाही टोला में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने 12 एकड़ में लगी फसल को नष्ट कर दिया.

विज्ञापन

सिमरिया. हाथियो के झुंड ने शनिवार रात जांगी पंचायत अंतर्गत जरही के गुरवाही टोला में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान हाथियों ने 12 एकड़ में लगी फसल को नष्ट कर दिया. साथ ही पाइप व पानी के ड्राम को कुचल कर बर्बाद कर दिया. हाथियों ने बिरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सकेंद सिंह, प्यारेलाल सिंह, लाल सिंह व पवन कुमार के खेत में लगी गेहूं, प्याज, धनिया, टमाटर, राई व गन्ने की फसल को पूरी तरह से रौंद दिया है. बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर पटाखा व मशाल की मदद से हाथियों के झुंड को भगाया. मालूम हो कि प्रखंड में हाथियों के झुंड जमे हुए, जिससे क्षेत्र के लोगो में भय बना हुआ है.

खलिहान में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान

जोरी. सलैया पंचायत के सलैया गांव में रविवार दोपहर प्रमोद कुमार त्रिवेदी के खलिहान में आग लग गयी, जिससे खलिहान में रखा 100 बोझा अरहर, 150 बोझा गेहूं, चार क्विंटल महुआ, सिंचाई के लिए रखा डिलीवरी पाइप, खलिहान से सटी गोशाला सहित कई सामान जलकर खाक हो गया. प्रमोद ने बताया कि दोपहर ढाई बजे घर की महिलाएं पूजा करने के लिए मंदिर जा रही थी. इस दौरान उनकी नजर खलिहान में लगी आग पर पड़ी. शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक सबकुछ जल चुका था. इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना वशिष्ठ नगर थाना को दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola