कोल वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, विरोध में सड़क जाम

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 8:02 PM

विज्ञापन

माधो साव रात दो बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे

विज्ञापन

: माधो साव रात दो बजे शौच के लिए घर से बाहर निकले थे. : पुलिस बातचीत कर जाम हटाने का कर रही है प्रयास टंडवा. टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पर कोल वाहनों का कहर लगातार जारी है. गुरुवार अहले सुबह धनगड्डा आम्रपाली होटल के समीप एक तेज रफ्तार कोल वाहन की चपेट में आने से धनगड्डा निवासी 80 वर्षीय माधो साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा व दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क जाम कर दी. जानकारी के अनुसार, माधो साव रात करीब दो बजे शौच के लिए बाहर निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कोल वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. वे दिव्यांग थे और बैसाखी के सहारे चलते थे. घटना के बाद उनकी बैसाखी घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर धनगड्डा मोड़ के पास मिली. मृतक के भतीजे रंजन गुप्ता ने कहा कि ट्रांसपोर्टर पूरी तरह बेलगाम हो गये हैं. कोल वाहनों में अप्रशिक्षित चालकों की भरमार है, जिसके कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. बताया गया कि मृतक के तीनों पुत्र छत्तीसगढ़ में रहते हैं. सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम समाप्त नहीं हो सका था, जिससे कोयले की ढुलाई बाधित रही.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola