तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, क्षेत्र में शोक
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 07 Nov 2025 8:00 PM
थाना क्षेत्र के बगरा गांव स्थित मेलाटांड़ में गुरुवार की शाम तालाब में डूबने से घाना भुइयां (60) की मौत हो गयी.
सिमरिया. थाना क्षेत्र के बगरा गांव स्थित मेलाटांड़ में गुरुवार की शाम तालाब में डूबने से घाना भुइयां (60) की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वृद्ध तालाब में नहाने गया था, इसी दौरान पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के प्रयास से तालाब से शव निकाला गया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इधर, घाना भुइयां की मौत की सूचना पाकर भाजपा नेता सुमन कुमार सिंह उसके घर गये और परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया. कहा कि मृतक के आश्रित को सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










