अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद-उल-अजहा की नमाज

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अकीदत के साथ पढ़ी गयी ईद-उल-अजहा की नमाज

जिले में शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया.

विज्ञापन

चतरा. जिले में शनिवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया. वहीं अकीदत के साथ मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गयी. पर्व को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखा गया. लोग अहले सुबह तैयार होकर मस्जिद व ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा की. सुबह 5:25 बजे से नमाज शुरू हुई. सुबह आठ बजे तक नमाज अदा करने का सिलसिला जारी रहा. सदर प्रखंड कार्यालय के समीप ईदगाह में सात बजे शहर ए काजी मुफ्ती नजरे तौहिद ने नमाज पढ़ाई. नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद दी. लोगों ने घरों में बकरे की कुर्बानी दी. बच्चे ईदी (पैसा) लेकर खुश थे. मुफ्ती नजरे तौहिद ने ईद उल अजहा ने कहा कि अल्लाह के खलील हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने ख्वाब में देखा था कि वह अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को जबह कर रहे हैं. नबियो का ख्वाब सच्चा होता है. हजरत इब्राहिम ने अपने ख्वाब के बारे में अपने इकलौते बेटे हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम को बताया. हजरत इस्माइल ने फरमाया आप मुझे सब्र करनेवालों में पायेंगे. अल्लाह का हुक्म हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के लिए सर्वपरी था. बेटे की कुर्बानी के लिए जैसे ही छुरी उठायी, अल्लाह ताला ने जिबरील अमीन से हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को उस छुरी के नीचे से तुरंत हटा लिया. उनके नीचे एक दुम्बा मेमना रख दिया. इस प्रकार मेमने की कुर्बानी हुईं. तब से कुर्बानी मनायी जा रही है. नमाज के बाद सबकी सलामती, देश की तरक्की, खुशहाली, अमन, चैन की दुआ मांगी गयी. मुफ्ती नजरे तौहिद ने हजरत मोहम्मद (स) के बताये मार्ग पर चलने की बात कही. साथ ही गरीबों को सहयोग करने को कहा. बता दें कि यह पर्व तीन दिनों तक चलेगा.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखे. जगह-जगह पर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गयी थी. त्योहार में विधि व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर दिनभर गश्ती लगायी जाती रही. सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार क्षेत्र में विधि व्यवस्था का जायज़ा लेते रहे. उपायुक्त कीर्तिश्री जी व एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बकरीद पर्व पर शहर के विभिन्न मुहल्लों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही लोगों से मिलकर आपसी प्रेम व भाईचारगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की. सबसे पहले सदर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित ईदगाह पहुंचे. इसके बाद शहादत चौक, खानकाह समेत अन्य मुहल्लों में पहुंच कर लोगों से मुलाकात की. सरकारी गाइडलाइन के अनुसार पर्व मनाने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही. डीसी व एसपी ने समाहरणालय में स्थित कंट्रोल रूम भी पहुंच कर कई जानकारी ली. मौके पर सीओ अनिल कुमार, बीडीओ हरिनाथ महतो, थाना प्रभारी विपिन कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मनु कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola