डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 08 Nov 2025 8:19 PM

विज्ञापन

डीआरएस कॉलेज एंड डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में शनिवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

टंडवा. डीआरएस कॉलेज एंड डीआरएस इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में शनिवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक धर्मेंद्र कुमार व प्राचार्या सावित्री कुमारी ने किया. निदेशक ने कहा कि यह विद्यालय स्कूली शिक्षा के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट पर भी कार्य कर रहा है. प्राचार्या ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की बौद्धिक क्षमता के साथ शारीरिक व तार्किक क्षमता का विकास होता है. इस दौरान 27 मैच खेले गये. बालक टीम में विजेता अजय कुमार (ग्रीन एरोज) व उप विजेता मो रौनक (गोल्डन बुलेट्स) वहीं बालिका वर्ग में विजेता माही कुमारी (ब्लू जेट्स) एवं उप विजेता नीतिका कुमारी (ब्लू जेट्स) रही. लड़कों के ग्रुप में गोल्डन बुलेट्स के सुमित कुमार व सक्षम कुमार विजेता व ब्लू जेट्स के रोशन कुमार व अभिषेक कुमार उप विजेता रहे. लड़की जोड़ी टीम में गोल्डन बुलेट्स की रानी कुमारी व प्रियांशु कुमारी विजेता रहीं. ब्लू जेट्स की माही कुमारी व अंजली कुमारी उप विजेता रही.संयुक्त ब्वॉयज एंड गर्ल्स मैच में विजेता रेड फ्लैशर्स की नैंसी कुमारी व ऋषभ कुमार व उपवजेता अर्णव गुप्ता व साक्षी कुमारी रहे.मैच में अंपायर की भूमिका खेल प्रभारी बिक्रम कुमार पासवान ने निभायी. टेबुलेशन का कार्य भागीरथ कुमार व अमृतेश मिश्रा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रितेश कुमार, उमेश कुमार, बिंदु कुमारी, सोनी कुमारी, ममता कुमारी, सुमन कुमारी, करिश्मा कुमारी, रिया कुमारी एवं रूना कुमारी आदि ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola