25 गरीब परिवारों के बीच राशन पैकेट का वितरण

Updated at : 26 Mar 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
25 गरीब परिवारों के बीच राशन पैकेट का वितरण

संस्था के सचिव मनीष कुमार ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वास्थ्य, अंधविश्वास व पर्यावरण से जुड़ी जानकारी दी.

विज्ञापन

चतरा. शांतिकृत निश्चय सेवा फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को चतरा के लश्करी, गंझु टोला व संघरी गांव के 25 गरीब परिवारों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया गया. इस दौरान मेधावी बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, मैगी पैकेट बांटे गये. संस्था के सचिव मनीष कुमार ने ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वास्थ्य, अंधविश्वास व पर्यावरण से जुड़ी जानकारी दी. फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा लगातार गरीबों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है. मौके पर मो मुबारक, मृत्युंजय मिश्रा, दीपक कुमार, सुजीत कुमार सिंह व प्रियदर्शी शामिल थे.

सिविल सर्जन सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने पदभार संभाला

चतरा. चतरा के नये सिविल सर्जन के रूप में सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ जगदीश प्रसाद से पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद सीएस ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होगी. सभी के सहयोग से स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जायेगा, ताकि आम लोगो को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके. चिकित्सकों ने गुलदस्ता देकर सीएस का स्वागत किया. मौके पर डीएस डॉ पंकज कुमार, रवींद्र कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह समेत कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola