ग्रामीणों के बीच जूट बैग एवं फलदार पौधों का वितरण

600 जूट बैग का वितरण किया गया
टंडवा. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. इस दौरान पीएवी कामता, राहम और दुंदुवा गांवों में 600 जूट बैग का वितरण किया गया. ग्रामीणों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी. इसके अलावा पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पीएवी राहम, टंडवा, कामता और नईपारम में 400 फलदार पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण और हरित वातावरण के महत्व से अवगत कराया गया. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा ने इन पहल के जरिए स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










