महाशिवरात्रि पर भद्रकाली मंदिर में उमड़े भक्त

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर भद्रकाली मंदिर में उमड़े भक्त

महाशिवरात्रि के दिन मां भद्रकाली मंदिर सहित सभी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही. मां भद्रकाली मंदिर स्थित सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक करने और माता के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की कतार लगी रही.

विज्ञापन

इटखोरी. महाशिवरात्रि के दिन मां भद्रकाली मंदिर सहित सभी शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ रही. मां भद्रकाली मंदिर स्थित सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक करने और माता के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की कतार लगी रही. माता का दर्शन करने के बाद भक्तों ने सहस्त्रशिवलिंगम पर जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा. प्राचीन कालीन सहस्त्रशिवलिंगम को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ थी. लोगों ने विधि विधान के साथ पूजा की.

दर्जनों बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ

मां भद्रकाली मंदिर में बुधवार को दर्जनों बच्चों का मुंडन संस्कार हुआ. चारो तरफ भीड़ था, साधना चबूतरा श्रद्धालुओं से भरा हुआ था. छोटे-छोटे बच्चों का मुंडन हुआ. मंदिर में बाहर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola