खाद्य आपूर्ति विभाग के उपसचिव पहुंचे गिद्धौर

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 07 Nov 2025 8:16 PM

विज्ञापन

राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के उपसचिव रामकृष्ण कुमार शुक्रवार को गिद्धौर पहुंचे.

विज्ञापन

गिद्धौर. राज्य के खाद्य आपूर्ति विभाग के उपसचिव रामकृष्ण कुमार शुक्रवार को गिद्धौर पहुंचे. वहां उन्होंने कौलेश्वरी मंदिर परिसर में खाद्य आपूर्ति गोदाम की मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान फर्श को सड़क से ऊपर करने का निर्देश संवेदक को दिया. उपसचिव इस दौरान चमेली स्वयं सहायता समूह पीडीएस दुकान पहुंचे. वहां उपस्थित राशन कार्डधारियों से पूछताछ की. वहीं दुकान में स्टॉक, वितरण पंजी समेत अन्य की जांच की. इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम पहुंचकर गोदाम मरम्मत के कार्य को देखा. गोदाम में लगे छोटे अगजेस्ट फैन को देखा और गोदाम परिसर को समतल करने का निर्देश जेइ को दिया. वहीं गोदाम में रखे अनाज का अवलोकन किया. गोदाम के आसपास साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया.मौके पर डीएसओ नीतू सिंह, एमओ जॉन कुमार मरांडी, एजीएम चितरंजन शर्मा, मो सलमान, डीलर शारदा देवी, चरण यादव, विकास कुमार व अजय यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola