उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 04 Nov 2025 8:40 PM
उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्या सुनी.
चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्या सुनी. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जनता दरबार में पीएम किसान सम्मान निधि योजना, भूमि विवाद, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांग पेंशन, पेयजल आपूर्ति जैसे कई मामले आये. इटखोरी प्रखंड के हुरनाली के अम्मीटांड़ से पेयजल संबंधित शिकायत मिलने पर उपायुक्त ने बीडीओ को जांच कर नियम संगत निष्पादन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अन्य पदाधिकारियों को भी ऑन स्पॉट मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लोगों तक समय पर पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. मौके पर जन शिकायत कोषांग पदाधिकारी नीतेश कुमार उपस्थित थे. मालूम हो कि हर मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार लगा कर जिले के लोगों की समस्या सुनी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










