मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग

मनरेगा के तहत कुआं का निर्माण कर रहा था.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना के गेरी गांव निवासी शंभु यादव ने नावाडीह गांव के कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में कहा है कि मनरेगा के तहत कुआं का निर्माण कर रहा था. इस दौरान नावाडीह के विनोद साव, आदित्य साव, मुकेश साव, महावीर साव, मदन राम, सुहानी राम, तुलसी साव लाठी -डंडे आदि लेकर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की. उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गयी. उक्त लोगों ने जान मारने की नीयत से उसे कुआं में धकेल दिया. शोर मचाने पर गांव के लोग वहां आये व पुलिस की उपस्थिति में कुआं से बाहर निकाला गया. बताया है कि गांव के महावीर साव व विनोद साव उसकी जमीन को अपनी जमीन बात कर हमेशा लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं. शंभु यादव ने थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola