ePaper

डीसी ने विकास कार्यों पर जताया असंतोषजनक

Updated at : 03 Nov 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने विकास कार्यों पर जताया असंतोषजनक

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने राजस्व व जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने राजस्व व जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर बैठक की. इसमें भू-हस्तांतरण, भारतमाला परियोजना, सरकारी भवन परिसर से संबंधित भूमि की ऑनलाइन, दाखिल खारिज, भू-मापी, ऑनलाइन पंजी टू शुद्धिकरण, अपीलवार, राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरण व अन्य जनहित से जुड़े मामले की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने प्रखंड व अंचल स्तर पर लंबित मामलों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए समय सीमा के अंदर वादों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. मंडलकारा, औद्योगिक पार्क, सोलर पार्क व नये समाहरणालय भवन निर्माण के लिए चिह्नित भूमि से संबंधित कार्रवाई का प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा. प्रतापपुर व गिद्धौर अंचल मेंं प्रगति असंतोषजनक पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा. कहा कि राजस्व से संबंधित किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आगे उन्होंने जनता दरबार व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत ऑनलाइन इंट्री करते हुए निष्पादन पारदर्शिता के साथ करने को कहा. उपायुक्त ने राज्य स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों व पदाधिकारियों को तैयारी पूर्ण करने, कार्यक्रम से जुड़े सभी व्यवस्थाओं के अनुपालन व जनसहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में एसी अरविंद कुमार, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, डीएलओ वैभव सिंह, डीएसओ नीतू सिंह, सभी सीओ, कार्यालय प्रभारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola