लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से अब किसानों की चिंता बढ़ गयी है. खेतों में पानी भर जाने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं.

विज्ञापन

इटखोरी. प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से अब किसानों की चिंता बढ़ गयी है. खेतों में पानी भर जाने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं. किसानों के अनुसार मक्का, घंघरा, अरहर की खेती का समय बीतता जा रहा है. उक्त फसल को लेकर किसानों ने उम्मीद छोड़ दी है. धान की खेती को लेकर भी उनकी चिंता बरकरार है. अब तक किसान बिचड़ा नहीं लगा पाये हैं. किसान मनोज सिंह ने कहा कि खेतों में बिचड़ा का बीज सड़ जा रहा है, पानी भरे होने के कारण परेशानी हो रही है. बारिश से खेती करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बारिश से खेती प्रभावित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola