ग्रामीण सड़कों से हो रहा है कोल वाहनों का परिचालन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 11 May 2026 9:22 PM

विज्ञापन

: वाहन रोक कर ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन

: वाहन रोक कर ग्रामीणों ने जतायी नाराजगी पत्थलगड्डा. प्रखंड के ग्रामीण सड़कों से हाइवा वाहनों का परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से कोयला अनलोड कर हाइवे चालक सालिमपुर के रास्ते नावाडीह होकर सिमरिया जा रहे हैं. हाइवा का परिचालन उस वक्त होता है, जब बच्चों को स्कूल से छुट्टी मिलती है. सड़कों में स्कूली बच्चे काफी संख्या में अपने घर जाते हैं. इस दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बड़े वाहनों के चलने से सड़क भी खराब हो रही है. नाराज होकर ग्रामीणों ने हाइवा को रोककर इसकी सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद को दी. डीटीओ ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को देकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके पूर्व ग्रामीणों ने हाइवा चालकों को रोककर इस रास्ते वाहनों का परिचालन नहीं करने को कहा था. इसके बाद भी वाहनों का परिचालन जारी है. सलीमपुर, जापुट, अषढिया, चरहैत,नावाडीह, बाजोबार, बोगासाडम, डमौल, इचाक, रोल, सिकरी, सियानी समेत कई गांवों से वाहनों का परिचालन होता है. डीटीओ ने कहा कि बिना रूट चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola