चतरा पुलिस की लापरवाही से भागा कैदी, अफरा-तफरी मची तो आम लोगों के सहयोग से दबोचा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

चतरा पुलिस की लापरवाही से एक कैदी चुंगल से भाग निकला. कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें आम लोगों के सहयोग से पकड़ा गया. कैदी के भागने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी थी.

विज्ञापन

मो० तसलीम, चतरा : चतरा पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. सोमवार को कुंदा पुलिस को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया. भागने वाला कैदी कमलेश यादव (पिता नंदू यादव) कुंदा थाना क्षेत्र के मदारपुर का रहने वाला हैं. हालांकि घटना के कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार कैदी को फिर से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार चार माह पूर्व कुंदा-पांकी पथ स्थित एकता गांव के जंगल में फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटपाट हुईं थीं, जिसमें वह शामिल था.

लंबे समय से चल रहा था फरार

लंबे समय से वह फरार चल रहा था. कुंदा पुलिस ने अभियान चलाकर उसे पकड़ा और चतरा व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया. पेशी के बाद उसे जेल भेजा जा रहा था. इस दौरान होटल सेलिब्रेशन इन के समीप आरोपी कमलेश ने लघुशंका (पेशाब करने) का बहाना बनाकर पुलिस गाड़ी रोकवाया. पुलिस ने उसकी हथकड़ी खोली तो वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया.

समाहरणालय के आसपास मची अफरा-तफरी

आरोपी को पेशी के लिए कुंदा थाना से चतरा लेकर आए पुलिस पदाधिकारी व जवानों को जब इसकी भनक लगी तो कुछ देर के लिए जतराहीबाग व समाहरणालय के आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी की स्थिति बन गई. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ था. थोड़ी देर बाद कुंदा पुलिस ने चतरा सदर पुलिस व आम लोगों के सहयोग से आरोपी को शहर के जतराहीबाग स्थित राशु होंडा शोरूम के सामने मैदान से गिरफ्तार कर लिया. तब जाकर पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने राहत की सांस ली. गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में कुंदा थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी ने बताया कि अभियुक्त को भागने के तुरंत बाद पकड़कर उसे जेल भेज दिया गया.

Also Read: Crime News: दूध के वाहन में शराब की तस्करी, रांची-चतरा सीमा से पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola