चंद्रवंशी समाज विकास की ओर अग्रसर: अनूप

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:15 PM

विज्ञापन

चंद्रवंशी इकाई संघ की ओर से चंद्रवंशी सम्राट जरासंध की 5228वीं जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजगढ़ प्रांगण में रविवार को चंद्रवंशी इकाई संघ की ओर से चंद्रवंशी सम्राट जरासंध की 5228वीं जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय चंद्रवंशी समाज के राष्ट्रीय सचिव अनूप भाई चंद्रवंशी व विशिष्ट अतिथि चतरा नगर उपाध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी शामिल हुए. यहां सम्राट जरासंध की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी और प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक अंकित चंद्रवंशी व सीमा गुप्ता ने जरासंध से जुड़े भक्ति गीत प्रस्तुत किये. मुख्य अतिथि ने कहा की जरासंध जयंती के माध्यम से समाज विकास की ओर अग्रसर है. राज्य व देश में अपनी पहचान बना रहा है. उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता व दहेज मुक्त विवाह की बातें रखी. संघ के अध्यक्ष दामोदर चंद्रवंशी ने कहा की एकजुटता से असमानता को दूर किया जा रहा है. संचालन मिथिलेश कुमार सोनू ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र कुमार राबो, शिवनंदन सिंह, विश्वनाथ राम, विजय राम, निर्मल राम, सुकेश कुमार, मोहन राम, बंटु वर्मा, अनुज कुमार, अजय राज, राज कुमार, रौशन कुमार, शेखर वर्मा, सुमित राम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola