पुलिसकर्मी समेत तीन घरों से नकदी समेत जेवरात की चोरी

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 04 Nov 2025 8:42 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तीन घरों में सोमवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटनाओं की अंजाम दिया.

विज्ञापन

प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के तीन घरों में सोमवार की रात अपराधियों ने धावा बोला और चोरी की घटनाओं की अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार पथरा गांव निवासी सहायक पुलिस आनंद कुमार, संजय कुमार व टंडवा निवासी भोला दास उर्फ अनिल दास के घरों से अपराधी नकदी समेत गहनों की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में भुक्तभोगियों ने थाना में अलग-अलग आवेदन दिया है. सहायक पुलिस आनंद ने बताया की उनकी ड्यूटी जोरी थाना में है. पत्नी मायके गयी थी. मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि घर का ताला टूटा है. घर पहुंचकर देखा कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. गोदरेज तोड़ कर सोना-चांदी के गहने व 15 हजार नकद की चोरी कर अपराधी फरार हो गये. बताया कि अपराधियों ने बगल के गोतिया के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसी तरह पथरा के संजय व टंडवा के भोला दास के घर का ताला तोड़ जेवरात, नकद व अन्य सामग्री की चोरी कर ली. सूचना पाकर पुलिस तीनों घरों में पहुंची और घटना की जानकारी ली. इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि चोरों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola