चार हार्डवेयर दुकानों समेत मिल से नकदी व सामान की चोरी

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 09 Nov 2025 8:11 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र में चोरी घटनाएं बढ़ी है.

विज्ञापन

सिमरिया. थाना क्षेत्र में चोरी घटनाएं बढ़ी है. शनिवार की रात अपराधियों ने चार हार्डवेयर दुकान समेत एक मिल में धावा बोला और 20 हजार रुपये नकद व सामान की चोरी कर फरार हो गये. अपराधियों ने शटर और वेंटिलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. टंडवा रोड स्थित कुट्टी में मां उग्रतारा ट्रेडर्स, मिल दुकान, ओमएसआर कंस्ट्क्शन, खपिया रोड में हिंद ट्रेडर्स व हजारीबाग रोड स्थित सिंह ट्रेडर्स दुकान में चोरी की घटना घटी. चोरों ने मां उग्रतारा व मिल दुकान का ड्रॉवर तोड़ 15 हजार नकद, ओम एसआर कंस्ट्क्शन का शटर व ड्रॉवर का ताला तोड़कर पांच हजार नकद, हिंद ट्रेडर्स से स्टेपलाइजर व इन्वर्टर की चोरी कर ली. वहीं सिंह ट्रेडर्स में शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया. दुकानदार कुलदीप राणा, मृत्युंजय सिंह, ज्ञानरंजन सिंह, मो असजद जाहिद ने बताया कि शनिवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गये थे. सुबह दुकानों में चोरी की जानकारी मिली. इसके बाद थाना को सूचना दी गयी. पुलिस दुकान पहुंची और छानबीन की. ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी खपिया व डाड़ी गांव में चोरों ने ट्रेक्टरों से बैटरी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसी तरह छह अक्तूबर को हिंद ट्रेडर्स में शटर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नकद चोरी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola