ePaper

फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में तीन पर केस दर्ज

Updated at : 08 May 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में तीन पर केस दर्ज

तीन पंचायतों में 15 हजार 838 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाये गये हैं

विज्ञापन

: तीन पंचायतों में 15 हजार 838 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाये गये हैं प्रतापपुर. फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें बभने व जोगियारा पंचायत सचिव अक्षयवट चौबे, रामपुर पंचायत सचिव जयनंदन सिंह व निजी कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार सिन्हा शामिल हैं. बीडीओ अभिषेक पांडेय के आवेदन पर मामला हुआ है. आवेदन में कहा है कि पंचायत सचिव व कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत से अवैध तरीके से फर्जी प्रमाण पत्र बनाये गये थे. फर्जी प्रमाण-पत्र बनाये जाने का मामले सामने आने के बाद उपायुक्त ने एसडीओ जहुर आलम से मामले की जांच करायी. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी. थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने कहा कि बीडीओ के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है. मामला दर्ज होने के बाद दोनों पंचायत सचिव गुरुवार को अपने काम पर नहीं आये, वे क्षेत्र से फरार हैं. पंचायत का कार्य प्रभावित नहीं हो, इसे लेकर बीडीओ ने बभने, जोगियारा व रामपुर पंचायत में नये पंचायत सचिव का कार्यभार संभालने के लिए पत्र निर्गत किया है. मालूम हो कि प्रखंड की तीन पंचायतों में 15 हजार 838 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाये गये हैं, जिसमें बभने पंचायत में 4431, जोगियारा में 5047 व रामपुर पंचायत में 6357 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये गये हैं. जन्म प्रमाण-पत्र झारखंड के जामताड़ा, देवघर, धनबाद, खूंटी, साहेबगंज, गिरिडीह समेत अन्य जिलों के अलावा दूसरे राज्य राजस्थान के कोटा व यूपी के लोगों का बनाया गया है. मामले की गहनता से हो रही है जांच : डीसी उपायुक्त रमेश घोलप ने कहा कि फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पंचायत सेवकों ने प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर को अपना यूजर व पासवार्ड देकर गलत तरीके से जन्म प्रमाण पत्र बनाया है. दो पंचायत सचिव व एक कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. साथ ही बीडीओ को शो-कॉज किया गया है. इसमें संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola