आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रृद्धाजंलि देने के लिए कैंडल मार्च

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :25 Apr 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकी हमले में मारे गये लोगों को श्रृद्धाजंलि देने के लिए कैंडल मार्च

पाकिस्तान के मंसूबे को भारत के लोग कभी पूरा नहीं होने देंगे.

विज्ञापन

चतरा. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला गया. हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पाकिस्तान की पुरानी मानसिकता है, जो देश में हिंदू मुस्लिम करके नफरत फैलाना चाहती है. पाकिस्तान के मंसूबे को भारत के लोग कभी पूरा नहीं होने देंगे. हम सब मिल कर देश में शांति और खुशहाली फिर से बहाल करेंगे. हम सभी केंद्र से मांग करते हैं कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करें. मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि बद्री राम, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक, जिला महासचिव राजवीर, कार्यालय प्रभारी सैयद अजीमउद्दीन ख्वाजा, प्रदेश प्रतिनिधि गोविंद सिंह, सुभाष दास, सुबेश राम, रवि सिंह, जावेद पप्पू रज़ा, नगर अध्यक्ष संतोष केसरी, नगर उपाध्यक्ष मो मुबारक, अनिक कुमार, मुन्ना यादव ,चिंटू कुमार, राजन कुमार, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, सूरज राणावत , विकास कुमार, अंकित कुमार, मनोज हलवाई, सतेंद्र दास के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola