डैम में डूबे युवक का 17 घंटे के बाद मिला शव

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 03 Nov 2025 7:02 PM

विज्ञापन

डैम में डूबे पहरा पंचायत के पांडेयटांड़ गांव निवासी पिंटू भुइयां (34) पिता-गंदौरी भुइयां का शव सोमवार की सुबह मिला.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय स्थित लोटार डैम में डूबे पहरा पंचायत के पांडेयटांड़ गांव निवासी पिंटू भुइयां (34) पिता-गंदौरी भुइयां का शव सोमवार की सुबह मिला. स्थानी तैराक समेत मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र दांगी, समाजसेवी निरंजन दांगी, अजय दांगी, प्रकाश दांगी, जवाहर दांगी, ललन दांगी, भुवनेश्वर दांगी, गौतम दांगी, मटुक दांगी ने काफी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही एएसआइ विद्यानंद शर्मा दल-बल के साथ वहां पहुंचे और शव को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. युवक का पैतृक घर चतरा शहर स्थित दीभा मुहल्ला में है. वह करीब दस वर्षो से पांडेयटांड़ गांव में विवाह कर रह रहा था. परिवार में तीन पुत्री व एक पुत्र है. शव मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है. मालूम हो कि रविवार की शाम करीब चार बजे पिंटू भुइयां मुख्य चौक बाजार से वापस डैम होते घर जा रहा था. इसी बीच डैम के नीचे उतरने से वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola