राज्य संपोषित प्लस टू उवि का बेहतर रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
राज्य संपोषित प्लस टू उवि का बेहतर रिजल्ट

अवध किशोर कुमार 457 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा.

विज्ञापन

सिमरिया. मैट्रिक की परीक्षा में राज्य संपोषित प्लस टू उवि विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस विद्यालय से 364 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें प्रथम श्रेणी से 164, द्वितीय श्रेणी से 145 व तृतीय श्रेणी से दस विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की. अवध किशोर कुमार 457 अंक लाकर विद्यालय टॉपर रहा. वहीं सानिया परवीन 456 अंक के साथ दूसरे स्थान पर व सत्यम कुमार 446 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहा. इसके अलावा सब्बा परवीन 438, नाजनीन 429, प्रीति कुमारी 425, दीपक कुमार 424, पंकज कुमार 423, बिंदिया कुमारी, 418 व गुलाम सरवर ने 415 अंक प्राप्त किया. विद्यार्थियों की सफलता पर प्राचार्य मनोज रजक, शिक्षक डॉ नितेश कुमार ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola