ePaper

बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर के बाहर फेंका प्रतिबंधित मांस

Updated at : 04 Oct 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता के घर के बाहर फेंका प्रतिबंधित मांस

बजरंग दल के कार्यकर्ता गोविंद विश्वकर्मा के घर के सामने शनिवार की अहले सुबह प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिला.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के जोरी बीच बाजार (छठ गली) स्थित लोहार टोली निवासी सह बजरंग दल के कार्यकर्ता गोविंद विश्वकर्मा के घर के सामने शनिवार की अहले सुबह प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिला. इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया. हालांकि पुलिस व दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों की सूझबूझ से माहौल को शांत कराया जा सका. गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य दरवाजा बंद कर सो गये थे. सुबह 5:30 बजे दरवाजा खोल कर बाहर निकला, तो प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा देखा. इसकी जानकारी मिलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग वहां पहुंचे. सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. बाद में दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगों के साथ थाना परिसर में बैठक की. यहां घटना की निंदा की गयी. इसमें शामिल लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी. श्री विश्वकर्मा ने थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola