ePaper

बंध्याकरण के लिए रुपये लेने का लगाया आरोप

Updated at : 09 Dec 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बंध्याकरण के लिए रुपये लेने का लगाया आरोप

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क बंध्याकरण का ऑपरेशन किया जा रहा है.

विज्ञापन

गिद्धौर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण कराने आयी महिला से अवैध वसूली का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी ने बंध्याकरण कराने आयी एक महिला से एक हजार की वसूली की है. महिला के पति ने बताया कि बड़ा ऑपरेशन से लड़का हुआ था. स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि बड़े ऑपरेशन वाली महिला का बंध्याकरण करने का रिस्क नहीं लेंगे. इसके एवज में राशि की मांग की. एक हजार देने के बाद पत्नी का बंध्याकरण किया गया. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित कुमार जायसवाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क बंध्याकरण का ऑपरेशन किया जा रहा है. साथ ही बंध्याकरण कराने वाली महिला को दो हजार व एनएसबी कराने वाले पुरुषों को तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola