ePaper

धनबाद में गार्डों को बंधक बनाकर अपराधियों ने निर्माण कंपनी के स्टोर से लाखों की संपत्ति लूटी

Updated at : 10 Dec 2025 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
Crime News Dhanbad

सीसीटीवी में कैद हुई लूट की वारदात.

Crime News Dhanbad: प्रोजेक्ट इमेस्टेटर कुमार भानु प्रकाश ने बताया कि रात लगभग दो-ढाई बजे 15-20 नकाबपोश अपराधी दीवार फांदकर अंदर घुस गये और मारपीट कर सभी गार्ड को बंधक बना लिया. अपराधियों ने स्टोर से लगभग 95 बोरी फैरुल मैटेरियल लूट लिया है. इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपए है. इस संबंध में स्टोर इंचार्ज राकेश चौधरी ने बताया कि गार्ड से उन्हें घटना की सूचना मिली.

विज्ञापन

Crime News Dhanbad: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पंडुकी स्थित एलएंडटी कंपनी के स्टोर में एक दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधियों ने लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली. अपराधियों ने हरवे हथियार के बल पर स्टोर के गार्ड को बंधक बनाकर यहां से लगभग 32 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली. घटना के समय स्टोर में 4 सुरक्षा गार्ड विजय कुमार महतो, नकुल गोराई, पप्पू साव और डीलू राम महतो तैनात थे. अपराधियों ने सभी के साथ मारपीट की.

दीवार फांदकर स्टोर में घुसे नकाबपोश अपराधी

गार्ड विजय कुमार महतो ने बताया कि देर रात एक दर्जन से अधिक नकाबपोश अपराधियों का दल कुल्हाड़ी, हसुआ, रॉड आदि से लैस होकर दीवार फांदकर स्टोर में घुस गये. इसके बाद सभी गार्ड के साथ मारपीट कर की गर्दन पर हंसुआ रखकर उन्हें बंधक बना लिया. इसके बाद मारपीट कर गार्ड का मोबाइल भी छीन लिया. इस दौरान पप्पू साव के मोबाइल पर अपराधियों की नजर नहीं पड़ी. अपराधियों ने सभी के हाथ-पैर बांधकर उन्हें नीचे जमीन पर लेटा दिया. शोर मचाने पर हत्या की धमकी भी दी. इसके बाद अपराधी स्टोर से फैरुल मेटेरियल उठाकर ले गये. लूटे गये सामान की कीमत लाखों में है.

रात दो-ढाई बजे अंदर घुसे 15-20 नकाबपोश अपराधी

इस संबंध में प्रोजेक्ट इमेस्टेटर कुमार भानु प्रकाश ने बताया कि रात लगभग दो-ढाई बजे 15-20 नकाबपोश अपराधी दीवार फांदकर अंदर घुस गये और मारपीट कर सभी गार्ड को बंधक बना लिया. अपराधियों ने स्टोर से लगभग 95 बोरी फैरुल मैटेरियल लूट लिया है. इसकी कीमत लगभग 32 लाख रुपए है. इस संबंध में स्टोर इंचार्ज राकेश चौधरी ने बताया कि गार्ड से उन्हें घटना की सूचना मिली.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News Dhanbad: गायब था 95 बोरी फैरुल मटेरियल

इसके बाद स्टोर पहुंचे, तो देखा कि लगभग 95 बोरी फैरुल मटेरियल गायब है. घटना की सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी गयी है. इसके बाद बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और गार्ड से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली. इधर, स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हो गयी है. पुलिस ने आसपास की झाड़ियों में खोजबीन की, इस दौरान कुछ फैरुल मैटेरियल गिरा मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad News: कांग्रेस नेता के क्वार्टर से 5.10 लाख की संपत्ति चोरी

दो दिनों से मंडरा रहे थे धनबाद बाजार में, दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola