दो दिनों से मंडरा रहे थे धनबाद बाजार में, दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने पांच संदिग्धों को पकड़ा

झारखंड पुलिस लोगो, Pic Credit- X Handle
Dhanbad Crime News: धनबाद के रांगाटांड इलाके में दो निजी लॉज से पुलिस ने पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. यूपी और बिहार के रहने वाले ये युवक बिना पहचान पत्र और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पकड़े गये. पुलिस सभी से पूछताछ कर उनकी पहचान और इरादों की जांच कर रही है.
Dhanbad Crime News, धनबाद : धनबाद थाना क्षेत्र में रांगाटांड़ स्थित दो निजी लॉज में पुलिस ने बुधवार देर रात छापेमारी कर पांच संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉज में कुछ बाहरी लोग पिछले दो दिनों से ठहरे हुए हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है. सूचना के आधार पर धनबाद थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली और वहां मौजूद सभी पांचों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी.
यूपी और बिहार के हैं सभी युवक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन युवकों के धनबाद आने का उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पाया है. जांच पड़ताल में कुछ संदिग्धों के पास वैध पहचान पत्र भी नहीं पाये गये. उनलोगों ने पुलिस को अलग-अलग और संदिग्ध जानकारी दी. इस वजह से पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू कर दी है. पकड़े गये युवक यूपी के लखनऊ, बिहार के जहानाबाद, गया और अन्य दो युवकों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला. ऐसे में पुलिस सभी की पहचान के लिए उनके आधार कार्ड और घर का सत्यापन कर रही है. पुलिस ने शुरुआती जांच में कुछ मोबाइल फोन और कागजात बरामद किया है. आशंका जतायी जा रही है कि ये युवक किसी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे थे या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े थें.
Also Read: बोकारो में बाइक चोर गिरोह का खेल खत्म, मुख्य सरगना समेत 3 धराये, चोरी की 9 मोटरसाइकिल बरामद
चेहरा बांध कर शहर में धूम रहे थे युवक
बताया जाता है कि आठ की संख्या में युवक रांगाटांड के दो लॉज में ठहरे हुए थे. कुछ युवक चेहरा बांध कर बाजार में घूम रहे थे और कई दुकानों के पास लगातार मंडरा रहे थे. इस पर दुकानदारों को शक हुआ. एक दिन देखने के बाद जब दूसरे दिन भी फिर से वही युवक दिखे, तो उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने रात में छापेमारी कर सभी को उठाया है. पूछताछ चल रही है.
Also Read: Matkuria Firing Case: मटकुरिया गोलीकांड में फैसला टला, अब 6 दिसंबर को आयेगा फैसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










