ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
ताइक्वांडो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

चतरा. उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 15वीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. खिलाड़ियों ने 11 मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है. वर्षा रानी स्वर्ण पदक, रूबी कुमारी, त्रियम राज, ऋषि राज ने रजत पदक, करण राज, ओम सिद्धार्थ, पवन कुमार यादव, प्रकाश, अंकित, दीपांशु समेत अन्य ने कांस्य पदक जीता. शुक्रवार को जलछाजन भवन में समारोह आयोजित कर उक्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी समेत अन्य ने सम्मानित किया. मौके पर संघ के अध्यक्ष मो जमालउद्दीन, सचिव विकास कुमार केसरी, पंकज दुबे, कुमार विवेक सिंह, मो जसीम, मुकेश साह, संजीत मिश्रा, सूरज कुमार, सूर्यप्रकाश सिन्हा, देवानंद कुमार समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola