सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास, दो गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के सिकीद मोड़ के पास एक सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के सिकीद मोड़ के पास एक सीएसपी संचालक से लूटपाट का प्रयास किया गया. सीएसपी संचालक की चालाकी व ग्रामीणों के सहयोग से लूटपाट नहीं हो पाया. ग्रामीणों के सहयोग से एक बाइक पर सवार दो लोगों को पकड़ लिया और इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. वहीं एक अन्य बाइक पर सवार तीन लोग भागने में सफल रहे. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और दोनो को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. साथ ही बाइक (जेएच 13 के 5538) को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार चिलोई सीएसपी संचालक अनिल कुमार चतरा से चिलोई बाईक से जा रहा था. इस दौरान लूटेरो ने लूटपाट करने का प्रयास किया गया. पकड़े गये लोगों में रोहित कुमार व रामावतार गंझु शामिल है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि सीएसपी संचालक के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola