अंचल कर्मी ने की राजस्व कर्मी के साथ मारपीट

Published by : VIKASH NATH Updated At : 08 Oct 2025 8:16 PM

विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी ने अंचल कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक पर मारपीट को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

टंडवा. राजस्व कर्मचारी ने अंचल कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक पर मारपीट को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में राजस्व कर्मचारी इंद्र सोनी ने कहा है कि लिपिक आकाश कुमार में उनके सरकारी आवास पर आकर अचानक हमला कर दिया. लिपिक ने मारपीट करते हुए बदतमीजी भी की. साथ ही पैसा भी छीन लिया. मामले में पुलिस ने कांड संख्या 208-25 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. समय सीमा के अंदर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करें चतरा. नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर रंजीत कुमार सिंह ने पीएम आवास लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2025 के बाद आवास की राशि बंद हो जायेगी. सरकार द्वारा समय सीमा बीत जाने के बाद आवास निर्माण राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. बताया कि शहर में 2337 आवास स्वीकृत है. जिसमें 1450 आवास पूर्ण हो चुका है. 887 आवास का निर्माण कार्य लंबित है. इससे पहले भी वर्ष 2019 में सरकार के द्वारा शौचालय निर्माण की राशि रोक दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola