गर्मी बढ़ते ही बिजली की अनियमित आपूर्ति शुरू, लोग बेहाल

Updated:
विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही बिजली की अनियमित आपूर्ति शुरू, लोग बेहाल

गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली व अनियमित आपूर्ति शुरू हो गयी है, जिससे उपभोक्ता बेहाल है.

विज्ञापन

11 सीएच 1- पावर हाउस. इटखोरी. गर्मी बढ़ते ही बिजली की आंख मिचौली व अनियमित आपूर्ति शुरू हो गयी है, जिससे उपभोक्ता बेहाल है. गर्मी में एक पल भी समय काटना मुश्किल हो गया है. प्रखंड के उपभोक्ताओं को वर्तमान में 12-13 घंटे ही बिजली मिल रही है. कभी तार मरम्मत, कभी फॉल्ट तो कभी मीटर रीडिंग के नाम पर घंटों तक बिजली काटा जा रहा है. इसके अलावा डीवीसी द्वारा भी बिजली काटी जा रही है. 15 दिन से लोगों को बिजली के संकट से जूझना पड़ रहा है. नियमित रूप से बिजली नहीं रहने के कारण घरों में भी एक पल गुजारना मुश्किल हो गया है. पंखा कूलर सब बेकार साबित हो रहा है. इस संबंध में बिजली विभाग के जेई तरुण कुमार ने कहा कि इटखोरी प्रखंड को बरही डीवीसी ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाती है. डीवीसी का एक पवार ट्रांसफार्मर डेड हो गया है, जिससे परेशानी हो रही है. डीवीसी ग्रिड में ट्रांसफार्मर लगते ही इटखोरी प्रखंड को पूर्व की तरह निर्बाध रूप से बिजली मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola