ब्राउन शुगर के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
ब्राउन शुगर के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई

गिद्धौर पुलिस ने सदर पुलिस के सहयोग से एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

चतरा. गिद्धौर पुलिस ने सदर पुलिस के सहयोग से एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त अविनाश कुमार (पिता दिलीप चौधरी) को गिरफ्तार किया. वह चतरा शहर के चूड़ीहार मुहल्ला का रहने वाला है. गिद्धौर थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि 14 मार्च को ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को पकड़ा गया था. पूछताछ के दौरान अविनाश का नाम आया था. अविनाश दोनों से ब्राउन शुगर खरीदता था. इसे लेकर सदर पुलिस के सहयोग से छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार किया गया. गुरुवार को जेल भेजा जायेगा. छापामारी टीम में महिला पुलिस अवर निरीक्षक सोनी खलको के अलावा सदर पुलिस के पदाधिकारी व जवान शामिल थे. मालूम हो कि गिद्धौर पुलिस ने एंटी क्राइम को लेकर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दारियातु गांव निवासी टिंकू कुमार व आकाश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दोनो से पूछताछ में कई का नाम सामने आया था. जिसे गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा

इटखोरी. पुलिस ने मारपीट मामले के अभियुक्त रक्सी निवासी सोनू केसरी (पिता बजरंगी केसरी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उसके खिलाफ सुदामा केसरी ने इटखोरी थाना में मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola