जंगली जानवर के हमले में वृद्ध महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में वृद्ध महिला की मौत

रविवार की शाम कुछ लोगों ने महिला का शव खून से लथपथ देखा, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी.

विज्ञापन

: महुआ चुनने जंगल गयी थीं चंद्रमणी देवी प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के कोल्माल्हन चौराही जंगल में जंगली जानवरों के हमले से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान कोल्माल्हन गांव निवासी 65 वर्षीया चंद्रमणी देवी (पति हरी यादव) के रूप में हुई. रविवार की शाम कुछ लोगों ने महिला का शव खून से लथपथ देखा गया, तो इसकी जानकारी परिजनों को दी. परिजन वहां पहुंचे, तो पता चला कि जंगली जानवरों ने हमला कर मार दिया है. परिजनों ने बताया कि चंद्रमणी देवी महुआ चुनने जंगल गयी थी. मृतका पिंडराडोभ प्रावि के सहायक अध्यापक सुरेंद्र यादव की मां थीं. हमला कर हिरण को मार डाला : कोल्माल्हन चौराही जंगल में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है. जंगली जानवरों ने वृद्ध महिला के बाद एक हिरण पर भी हमला कर उसे मार डाला. सोमवार को ग्रामीणों जंगल में देखा कि जिस जगह पर महिला का शव मिला था, उसी जगह पर मृत हिरण को देखा. हिरण के गर्दन पर जख्म के निशान थे. इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी. दो दिन पूर्व भी एक हिरण का कंकाल बरामद किया गया था. वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत चंद्रवंशी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला के परिजन को सरकारी लाभ दिया जायेगा. हिरण के शव को दफनाया जायेगा. जो भी जानवर हमला किया है, उसके पैर की निशान की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola