मजदूरों को समायोजित नहीं करने पर आम्रपाली बंद करने की चेतावनी
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

ग्राम विकास समिति के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने एनसीसी प्रबंधक को पत्र लिखा है.
विज्ञापन
टंडवा. आम्रपाली में खनन का ठेका लेने वाली एनसीसी कंपनी में सभी 581 मजदूरों को समायोजित करने की मांग को लेकर ग्राम विकास समिति के सांसद प्रतिनिधि अर्जुन राम ने एनसीसी प्रबंधक को पत्र लिखा है. जिसमें सभी मजदूरों को पांच अप्रैल तक समायोजित नहीं करने पर आम्रपाली बंद करने की चेतावनी दी है. कहा है कि एनसीसी कंपनी द्वारा लिखित देने के बाद भी सभी 581 वर्करों को अबतक समायोजित नहीं किया गया है, जिससे मजदूरों के बीच विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक मजदूरी दर देने का भी मांग की है.
सेविकाओं को 18 तक लगने वाले शिविरों की दी जानकारी
गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ राहुल देवी व सुपरवाइजर शांति देवी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. जिसमें सेविकाओं को छह से 18 अप्रैल तक पंचायत भवन परिसर में लगने वाले शिविरों की जानकारी दी गयी. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका सुनैना देवी, प्रभा सिन्हा, उषा देवी, विनीता कुमारी समेत कई सेविकाएं उपस्थित थीं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










