घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 14 के खिलाफ आवेदन

Updated:
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट का आरोप, 14 के खिलाफ आवेदन

आरोप है कि सभी ने बंदूक की नोक पर घर में प्रवेश किया और बंदूक के बट से मारपीट की

विज्ञापन

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के गोडरा लुपुंगा गांव निवासी शकुंतला देवी (पति दिनेश्वर यादव) ने सदर थाना में आवेदन देकर 14 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और एसबेस्टस तोड़ने का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने असढ़िया के दुलेश्वर साव, गोडरा के घनश्याम साव, रितेश साव, छत्रु साव, शत्रुघ्न सिंह, सूर्यदेव सिंह, देवनंदन सिंह, अनंत सिंह, ललन सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, अनिल सिंह, उदय सिंह, लक्की कुमार को आरोपी बनाया है.शकुंतला देवी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सभी आरोपी लाठी-डंडा और हथियार लेकर उनके घर पहुंचे. आरोप है कि सभी ने बंदूक की नोक पर घर में प्रवेश किया और बंदूक के बट से मारपीट की. इसके बाद ईंट-पत्थर से वार कर घर का एसबेस्टस तोड़ दिया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने युगल यादव और विशुनधारी यादव के घर में भी घुसकर मारपीट की तथा उनके नवनिर्मित मकान में तोड़फोड़ की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola