डायन बिसाही का लगाया आरोप, घर को किया ध्वस्त

प्रखंड के बारियातू गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए घर ध्वस्त करने बदसलूकी का मामला सामने आया है.
गिद्धौर. प्रखंड के बारियातू गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए घर ध्वस्त करने बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस संबंध में राजेश भुइयां की पत्नी लखिया देवी ने थाना में आवेदन दिया है. बताया जाता है कि गांव के सोनमतिया देवी, ललन भुइयां, विशेश्वर भुइयां, यशोदा देवी, तोता देवी उसके घर पहुंचे और कुदाल से घर को ध्वस्त कर दिया. वहीं चूल्हा-चौकी समेत अन्य सामग्री को तहस-नहस कर दिया. वहीं सभी ने जान से मारने से धमकी दी. इस घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है. पुलिस से परिवार में सुरक्षा की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




