जुलूस देखने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

Updated:
विज्ञापन
जुलूस देखने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटना में मौत

बोगासड़म मोड़ के पास आशीष की बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल में जा टकरायी

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के नावाडीह बोगासड़म गांव के आशीष भुईयां (19) पिता रामलाल भुईयां की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. शनिवार की शाम बोगासड़म मोड़ के पास आशीष की बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल में जा टकरायी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल ले गये, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. वहां से भी उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि वह रामनवमी का जुलूस देखने नावाडीह जा रहा था.

पटवन करने खेत गये युवक की करंट लगने से मौत

टंडवा. मिश्रौल गांव निवासी मो इशराफिल (30) पिता मो सब्दुल की मौत करंट लगने हो गयी. युवक खेत में फसल सिंचाई करने गया था. परिजनों ने बताया कि शनिवार को अपने खेत में लगी फसल को पटवन करने गया था, शाम तक घर नहीं लौटा, तब उसकी खोजबीन शुरू की. काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया. अहले सुबह परिजनों को खेत में उसका शव मिला. परिजनों ने आशंका जतायी है कि पटवन के क्रम में उसे करंट लगा होगा. मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola