सात लाख की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 09 Jun 2026 7:44 PM
चतरा-इटखोरी मार्ग पर बेलगाछ के पास से पुलिस का छापा
चतरा-इटखोरी मार्ग पर बेलगाछ के पास से पुलिस का छापा सिमरिया. गिद्धौर पुलिस ने चतरा-इटखोरी मार्ग स्थित बेलगाछ के पास से सात लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान उदय दांगी (पिता स्व कुंजल महतो) के रूप में की गयी, जो चतरा सदर थाना क्षेत्र कसियाडीह टीकर गांव का रहने वाला है. उसके पास से 1.380 किलोग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन व एक बाइक (जेएच 13 एच-5234) पुलिस ने जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बेलगाछ के पास अफीम की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया. बताया कि गिरफ्तार तस्कर लावालौंग से अफीम लाकर दूसरी जगह बेचने की फिराक में था. इस संबंध में गिद्धौर थाना एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. टीम में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर के सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व कई जिला बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










