सवारी वाहन ने लूना को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत

Updated:
विज्ञापन
सवारी वाहन ने लूना को मारी टक्कर, एक मासूम की मौत

प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ पर आरिका होटल के समीप सड़क हादसा

विज्ञापन

प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ पर आरिका होटल के समीप सड़क हादसा प्रतापपुर. प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित आरिका होटल के समीप शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ओवरलोड सवारी वाहन ने एक लूना को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन व लूना दोनों पुल से दस फीट नीचे जा गिरे. जिससे लूना पर सवार सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी. वहीं लूना व सवारी वाहन में बैठे नौ लोग घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. मृतक की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के टिकर गांव निवासी प्रमोद दांगी के सात वर्षीय पुत्र प्रमित कुमार के रूप में की गयी. वहीं लूना पर सवार मृतक की मां रूबी देवी व बिहार के बांकेबाजार निवासी अरविंद प्रसाद, सवारी वाहन में सवार लावालौंग के हरनाही व माली निवासी संजू गंझू, राजेंद्र गंझू, बालेश्वर साहू, विजय गंझू, सुनीता देवी, मुनिया देवी, सुनीता देवी (पति उमेश गंझू) घायल हो गये. घायल रूबी देवी की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, वाहन (जेएच 13जी- 7131) शादी समारोह में शामिल होकर भांगदोहर से सुबह सवारी लेकर कुंदा जा रहा थी. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही लूना (बीआर 02 एटी-5054) में जोरदार टक्कर मार दी. लूना पर सवार तीनों टिकर जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही लोग पहुंच गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola