बारिश में गिरा कच्चा मकान, परिवार विवश

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बारिश में गिरा कच्चा मकान, परिवार विवश

प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से गेरूआ गांव निवासी सोनी देवी (पति-दिलीप ठाकुर) का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया.

विज्ञापन

हंटरगंज. प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से गेरूआ गांव निवासी सोनी देवी (पति-दिलीप ठाकुर) का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया. इस घटना से घर में सो रहे दो बच्चे बाल-बाल बचे. घर गिरने से सामान दबकर बर्बाद हो गये. ऐसे में पूरे परिवार के समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. परिवार के लोग तिरपाल लगाकर किसी तरह रह रहे हैं. परिवार के अनुसार आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे पक्का मकान नहीं बनवा पा रहे हैं. सड़क का पानी घर में घुसने से परेशानी बढ़ गयी है. परिवार के अनुसार अबुआ आवास व पीएम आवास के लिए कई बार मुखिया के पास आवेदन जमा किया, लेकिन आज तक आवास का लाभ नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola