12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

5000 बच्चों का हुआ मुंडन

बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों से गुलजार रहा कौलेश्वरी पहाड़ 30 हजार भक्तों ने सरोवर में स्नान कर की मां कौलेश्वरी की पूजा, 5000 बकड़ा का संकल्प व 25000 नारियल की बलि दी गयी हंटरगंज : बुद्ध पूर्णिमा पर बुधवार को कौलेश्वरी पहाड़ भक्तों से गुलजार रहा. भक्तों का जत्था सुबह से ही कौलेश्वरी पहाड़ पर […]

बुद्ध पूर्णिमा पर भक्तों से गुलजार रहा कौलेश्वरी पहाड़
30 हजार भक्तों ने सरोवर में स्नान कर की मां कौलेश्वरी की पूजा, 5000 बकड़ा का संकल्प व 25000 नारियल की बलि दी गयी
हंटरगंज : बुद्ध पूर्णिमा पर बुधवार को कौलेश्वरी पहाड़ भक्तों से गुलजार रहा. भक्तों का जत्था सुबह से ही कौलेश्वरी पहाड़ पर पहुंचने लगा. इस दौरान लगभग 30 हजार भक्तों ने सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना की. इसके अलावा लगभग 5000 बच्चों का मुंडन संस्कार, 5000 बकड़ा का संकल्प और 25000 नारियल की बलि दी गयी.
काफी संख्या में नव विवाहित जोड़ा भी पूजा करने पहुंचे थे. सभी ने मां कौलेश्वरी से अपनी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की. मां कौलेश्वरी की जय से पूरा पहाड़ गूंजता रहा. कौलेश्वरी पर्वत पर पटना, गया, बनारस, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेरघाटी व झारखंड के चतरा, सिमरिया, इटखोरी, प्रतापपुर, हजारीबाग, रांची, बरही, रामगढ़ आदि जगहों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर पूजा की.
कौलेश्वरी पर्वत की कलाकृति व यहां का सौंदर्यीकरण देख कर लोग काफी खुश हुए. कौलेश्वरी पहाड़ दिन-प्रतिदिन विकास की ओर बढ़ रहा है. इसमें कौलेश्वरी के विकास को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति व प्रशासन का अहम भूमिका निभा रहा हैं. मंदिर के प्रधान पुजारी संजय मिश्रा व गुप्तेश्वर मिश्रा की देख-रेख में कौलेश्वरी पर्वत पर अच्छे ढंग से पूजा पाठ कराने की व्यवस्था करायी गयी थी.
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel