मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में 24 घंटे का पाठ शुरू

Updated:
विज्ञापन
मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में 24 घंटे का पाठ शुरू

पाठ किशोरीकांत शर्मा, उमेश पंडित द्वारा किया जा रहा है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. नावाडीह बाजोबार मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को 24 घंटे का रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हुआ. इस दौरान दूसरे गांव के लोग भी पहुंचे और पूजा-अर्चना की. पाठ किशोरीकांत शर्मा, उमेश पंडित द्वारा किया जा रहा है. यजमान के रूप में खुशीलाल राणा, भैरव प्रसाद, गोवर्धन राणा, देवकी यादव, टेपा महतो सपरिवार बैठे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व मुखिया मेघन दांगी, विश्वजीत दांगी, कृष्णा दांगी, विनोद दांगी, मनोज राणा, महादेव राणा, भुनेश्वर महतो, रमेश ठाकुर समेत कई लगे हुए हैं.

रवींद्रनाथ टैगोर बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे

चतरा. लाला प्रीतम बीएड कॉलेज में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता व्याख्याता राजेश्वर साहू ने कहा कि टैगोर बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे. वे कवि, संगीतकार, लेखक और शिक्षाविद थे. सहायक प्राध्यापक डॉ प्रकाश कुमार ने उनके शिक्षा दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आधुनिक युग के महान शिक्षाशास्त्री थे और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है. मौके पर डॉ बबीता कुमारी, व्याख्याता बाबर अली समेत अन्य ने भी अपने-अपने विचार रखे. मंच संचालन प्रशिक्षु शिक्षिका निशि कुमारी व मोनिका भारद्वाज ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय सहायक श्रवण कुमार ने सहयोग किया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola