बिजली चोरी करते 14 पकड़े, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिजली विभाग ने मंगलवार को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करनेवालों के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान चोरहा व कनौदवा गांव में बिजली चोरी करते 14 लोगों को पकड़ा गया.
विज्ञापन
मयूरहंड. बिजली विभाग ने मंगलवार को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करनेवालों के विरुद्ध अभियान चलाया. इस दौरान चोरहा व कनौदवा गांव में बिजली चोरी करते 14 लोगों को पकड़ा गया. कनीय अभियंता के आवेदन के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
मयूरहंड. बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार व थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने मंगलवार की रात बालू घाट के आसपास छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि बीडीओ सह सीओ के आदेशानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है.अतिक्रमण हटा कर नाली बनाने की मांग
चतरा. नगर परिषद क्षेत्र के वादी-ए-इरफा रोड में हो रहे नाली निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. बिना अतिक्रमण हटाये नाली का निर्माण हो रहा है, जिससे सड़क संकीर्ण हो रही है. अतिक्रमण की वजह से नाली बेतरतीब तरीके से बनाया जा रहा है. सड़क संकीर्ण होने से वाहनों के परिचालन में दिक्कत होगी. मुहल्ले के लोगों ने अतिक्रमण हटा कर सही तरीके से गुणवत्तापूर्ण नाली का निर्माण करने की मांग की है. .डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










