#JharkhandAssemblyPolls : चतरा विधानसभा में आखिरी दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2019 6:52 PM
चतरा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था. आखिरी दिन पहले चरण के लिए चतरा विधानसभा में कुल 10 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा. जिसमें भाजपा के जनार्दन पासवान, जेवीएम के तिलेश्वर राम, राजद के सत्यानन्द भोक्ता, जदयू के केदार भुइयां, बीएसपी के गौतम रविदास, सीपीआई […]
चतरा : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था. आखिरी दिन पहले चरण के लिए चतरा विधानसभा में कुल 10 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र भरा.
जिसमें भाजपा के जनार्दन पासवान, जेवीएम के तिलेश्वर राम, राजद के सत्यानन्द भोक्ता, जदयू के केदार भुइयां, बीएसपी के गौतम रविदास, सीपीआई के नरेश भारती, निर्दलीय के रूप में संदीप कुमार और कृष्ण रविदास ने नामांकन पत्र भरा. वहीं नागरिक अधिकार पार्टी के कौलेश्वर सिंह और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ‘हम’ से मनोज भुईंया ने भी आज आखिरी दिन अपना नामांकन भरा.
गौरतलब हो कि पहले चरण में झारखंड के 6 जिलों के 13 विधानसभा में मतदान 30 नवंबर को होना है. आज नामांकन की आखिरी तिथि थी और नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










