ePaper

सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में टीबी के मरीज की मौत, पत्‍नी ने डॉक्‍टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated at : 19 Sep 2019 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में टीबी के मरीज की मौत, पत्‍नी ने डॉक्‍टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

इटखोरी : टीबी से पीड़ित हलमत्ता गांव निवासी 60 वर्षीय झरी यादव की मौत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गयी. वह पिछले छह माह से टीबी से पीड़ित था. इस संबंध में उसकी पत्नी रूमती देवी ने इलाज में लापरवाही का आरोप ड्यूटी डॉक्टर अजीत कुमार पर लगाया है. उसने कहा कि मेरे […]

विज्ञापन

इटखोरी : टीबी से पीड़ित हलमत्ता गांव निवासी 60 वर्षीय झरी यादव की मौत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गयी. वह पिछले छह माह से टीबी से पीड़ित था. इस संबंध में उसकी पत्नी रूमती देवी ने इलाज में लापरवाही का आरोप ड्यूटी डॉक्टर अजीत कुमार पर लगाया है. उसने कहा कि मेरे पति को उल्टी होने पर सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आयी, उस समय कोई भी डॉक्टर नहीं थे.

जब डॉक्टर आये तो उन्होंने देर से इलाज शुरू किया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर केपी चौधरी, थानेदार सचिन कुमार दास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, मामले को समझकर शव को उसके घर भेज दिया.

जमीन पर ही इलाज शुरू किया गया : टीबी से पीड़ित झरी यादव को स्वास्थ्य केंद्र में एक बेड भी उपलब्ध नहीं कराया गया. उनका इलाज जमीन पर लिटाकर कर किया गया. मरने के बाद भी लगभग एक घंटा तक शव जमीन पर पड़ा रहा.

ड्यूटी डॉक्टर ने कहा : इस संबंध में ड्यूटी डॉक्टर अजीत कुमार ने कहा कि पेसेंट बहुत ही गंभीर हालत में था, हमने तत्काल उसका इलाज शुरू किया. सलाईन व इंजेक्शन लगाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola