अध्यक्ष व वार्डा पार्षदों के भाग्य का फैसला आज

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष व वार्डा पार्षदों के भाग्य का फैसला आज

अध्यक्ष व वार्डा पार्षदों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन

चतरा. नगर परिषद चुनाव के मतगणना को लेकर गुरवार को प्रत्याशियों का धड़कनें तेज रही. प्रत्याशी अपने-अपने मतगणना एजेंट बनाने में व्यस्त रहे. दिनभर चौक-चौराहो व गली मुहल्लों में मतगणना की चर्चा होती रही. प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों के भी धड़कनें तेज रही. अध्यक्ष पद के 22 व 20 वार्डोंेेेेेेेे के 82 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला शुक्रवार को होगा. मतदान के बाद से लगातार हो रही चर्चा पर शुक्रवार को विराम लग जायेगा. कई अध्यक्ष व वार्ड पार्षदो के प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित मान कर ढोल, नगाड़े, डीजे व मिठाई की तैयारी कर रखी है. मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि किनके सर में अध्यक्ष का सेहरा सजेगा. बता दें कि नगर परिषद चुनाव में 24 हजार 978 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. इनका होगा भाग्य का फैसला नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. जिसमें अताउर रहमान, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, मो आशिक, मो इरफान आलम, जमुना प्रसाद, मो तनवीर अख्तर, मो तौफीक आलम, दिनेश कुमार, पप्पु कुमार यादव, मो बशीर नेजामुद्दीन, बिरेंद्र दास, राज वीर, राजेश कुमार, राजेश कुमार रौशन, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, विद्यासागर आर्य, शंकर प्रसाद, संजय कुमार, संजय कुमार जायसवाल, सुदेश कुमार व हिमांशु कुमार शामिल है. इसके अलावा वार्ड पार्षदों का भी भाग्य का फैसला होगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola